Ticker

6/recent/ticker-posts

कुदरत का करिश्मा

गर्भवती_हिरनी_एक_मार्मिक_कहानी  !

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी l

वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी l
उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये l

वहां पहुँचते  ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी l

उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी l

उसने दाये देखा तो एक शिकारी तीर का निशाना उस की तरफ साध रहा था l

घबराकर वह दाहिने मुडी तो वहां एक भूखा शेर झपटने  को तैयार बैठा था l

सामने सुखि घास आग पकड चुकी थी और पिछे मुडी तो नदी में जल बहुत था l

मादा हिरनी क्या करती ?
वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी l

अब क्या होगा ?

क्या हिरनी जीवित बचेगी ?

क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ?

क्या शावक जीवित रहेगा ?

क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ?

क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ?

क्या मादा हिरनी भुखे शेर का भोजन बनेगी ?

वो एक तरफ आग से घिरी है और पिछे नदी है क्या करेगी वो ?

हिरनी अपने आप को शुन्य में छोड , अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी l

कुदरत का कारिष्मा देखिये ..

* बिजली चमकी और तीर छोडते हुए शिकारी की आँखे चौंधिया गयी और उस का तीर हिरनी के पास से गुजरते शेर को जा लगा l शेर मर गया और शिकारी शेर को घायल ज़ानकर भाग गया l

* घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी l

* हिरनी ने शावक को जन्म दिया l

हमारे जीवन में भी कुछ क्षण ऐसे आते है जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते l

तब कुछ पल ऐसे आते हम शुन्य हो कर सब कुछ नियती के हाथो में छोड देते हैं जैसे उस हिरनी  ने किया l

जो पहली प्राथमिकता वो करो जैसे हिरनी ने शावक को जन्म दिया , प्रभु आप के साथ हैं वो सब अच्छा करेंगे  l

अपने आप से पूछें ....

आप कहां केन्द्रित हैं ,
आप का विश्वास और उम्मीद किस से है l ईश्वर आप के साथ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ